हरियाणा डेस्क: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती गुरमीत राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इससे पहले राम रहीम का रैपिड टेस्ट लिया गया था, जिसमे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उसका आरटी पीसीआर टेस्ट लिया गया, जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राम रहीम को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राम रहीम से अस्पताल मिलने पहुंची उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत
तो वहीं सोमवार की सुबह राम रहीम से अस्पताल मिलने उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी पहुंची। हनीप्रीत ने राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अपना पास बनवा लिया। यह पास एक सप्ताह यानी 15 जून तक मान्य रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
