Sunday , 1 November 2026

गारमेंट्स की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध गर्भपात रैकेट का भांडाफोड़

अवैध रूप से चल रहे गर्भपात रैकेट का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भांडाफोड़ किया। मामला फतेहाबाद अशोक नगर का है जहाँ सुषमा नामक महिला रेडीमेट कपड़ों की दुकान की आड़ में गर्भपात का धंधा चला रही थी जिसके लिए न तो उसके पास कोई परमिशन थी और न ही कोई डिग्री। गुप्त सुचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल सर्जन के नेतृत्व में अशोक नगर में देर रात नौ बजे छापा मारा और मौके से अवैध रूप से गर्भपात करने वाली महिला को गर्भपात करने की दवाई देते हुए रंगे हाथों काबू किया है। छानबीन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके से गर्भपात करने वाली पांच किट, गर्भपात करने वाली गोलियां, कुछ इंजेक्शन और दवाइयां बरामद हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक नगर में गारमेंट्स का काम करने वाली एक महिला सुषमा अवैध रूप से गर्भपात का काम करती है। इसके बाद सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने उपायुक्त की जानकारी में डालकर एक टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अचानक इस मकान में छापा मारा तो आरोपी महिला सकपका गई। बाद में घर की तलाशी में घर के अंदर रखे टीवी के खाली डिब्बे में गर्भपात करने वाली किटों को छिपाकर रखा गया था। इसी तरह घर के अंदर बने एक कमरे में ऊपर नीचे दो बैड बनाए गए थे जहां पर गर्भपात के बाद मरीजों को दाखिल किया जाता था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *