Monday , 27 July 2026

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा ने 10 लोकसभा प्रभारी किए नियुक्त, देंखे किसे कहां से मिली जिम्मेदारी ?

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने 10 लोकसभा प्रभारी और कार्यकारिणी में 91 सदस्य, 43 विशेष और 52 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने प्रदेश कार्यकारिणी में महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, महिला चेयरमैन पूर्व चेयरमैन को भी शामिल किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने लोकसभा प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। महिला प्रदेश स्तरीय इस टीम में 10 लोकसभा प्रभारी, 93 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 44 विशेष आमंत्रित सदस्य और 53 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं। महिला मोर्चा की तरफ से जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में सभी जिलों व विधानसभाओं से प्रतिनिधित्व दिया गया है।

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हरियाणा सरकार की सभी मौजूदा महिला मंत्री, पूर्व महिला मंत्री, सभी महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर व उपमहापौर सभी जिला परिषद की चेयरमैन भाजपा हरियाणा की सभी महिला पदााधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी दायित्व दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *