Sunday , 26 July 2026

‘रोटरेक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल’ को मिला नया अध्यक्ष, जानें किसे मिली जिम्मेदारी ?

रोटरेक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया । सेक्टर 26 के पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन।किया गया पूर्व अध्यक्ष मनन कथुरिया द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष मनन गोयल को कार्यभार सौंपा। वहीं नंदिनी सोनी को सचिव, स्मृति जिंदल को उपाध्यक्ष, पुष्कर को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में DRR चिन्मय अब्बी शिरकत करने पहुंचे। साथ ही गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह, रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष पंकज कपूर और सचिव सुनील दीवान ने बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के अध्यक्ष पंकज कपूर ने एक नए क्लब की घोषणा की जिसका नाम रखा गया है “रोट्रेक्ट क्लब ऑफ MRAK पंचकूला मिडटाउन” जोकि सुनने और बोलने में अक्षम बच्चो के लिये इस नए क्लब की घोषणा की गई है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल दलजीत सिंह ने रोटरेक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल की नवनियुक्त टीम को दी शुभकामनाएं। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मनन गोयल ने रोटरी क्लब पंचकूला मिड्टाउन के नेतृत्व में पौधारोपण, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और प्लास्टिक फ्री पंचकूला बनाने को लेकर अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *