नेशनल डेस्क: देश भर में कोरोना का तांडव लगातार जारी हैकई शहरों के हालात इतने खराब हो गए हैं कि श्मशान गृह और कब्रिस्तान के बाहर शवों को लेकर खड़ी एंबुलेंस की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना के बिगड़ते हालातों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि शमशान और क़ब्रिस्तान दोनों… जो कहा सो किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में ‘श्मशान और कब्रिस्तान’ का जिक्र किया था। फतेहपुर की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था- ‘गांव में अगर कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए, रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली में भी मिलनी चाहिए, होली में बिजली आती है तो ईद पर भी आनी चाहिए।‘ राहुल ने पीएम मोदी के इसी बयान की ओर इशारा किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
