Friday , 30 October 2026

कोरोना के बढ़ते कहर को देख इस राज्य में लगा लॉकडाउन, जानें ?

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें कई अहम फैसले ले रही हैं। कहीं नाईट कर्फ्यू लगाया जा रहा है, तो कहीं वीकेंड लॉकडाउन। ऐसे में बुधवार को गोवा ने लॉकडाउन की घोषणा की है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि, गोवा में 29 अप्रैल को शाम 7 बजे से 3 मई की सुबह तक लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान आवश्यक सेवाओं और औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति दी गई। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। राज्य में कैसिनो, होटल, पब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवा परिवहन के लिए सीमाएं खुली रहेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुजरात में राज्य सरकार ने लगाया आंशिक लाकडाउन

वहीं, गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने आंशिक लाकडाउन की घोषणा की है। आठ महानगर व 29 शहरों में रात को आठ से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के साथ बुधवार रात से आगामी पांच मई तक मेडिकल, डेयरी, राशन, सब्जी-फल के अलावा सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स, मंदिर, बगीचे, जिम, स्नानागार आदि बंद रहेंगे। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *