Friday , 30 October 2026

रेल चीफ वार्डन हरियाणा चेतराम बैनीवाल टोल फ्री नंबर 1511 व जीआरपी एप की दी जानकारी

रेल चीफ वार्डन हरियाणा चेतराम बैनीवाल ने लोहारू जंक्सन का दौरा कर लोगों को सुरक्षित यात्रा, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा, कि हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है तथा जीआरपी-हरियाणा पुलिस का प्रयास है की हर नागरिक सुरक्षित रहे।
उन्होंने रेलवे जंक्सन पर महिलाओं सहित यात्रियों को जहर खुरानी, छीना-झपटी, दुर्घटनाओं से बचाव व आपात स्थिति में जीआरपी से मदद लेने के तरीके बताए। उन्होंने जीआरपी के टोल फ्री नंबर 1511 व जीआरपी एप के बारे में भी जानकारी दी। बैनीवाल ने महिलाओं के प्रति अपराधों, जहरखुरानी की वारदातों तथा सुरक्षा के लिए हर नागरिक से सहयोग की अपेक्षा करते हुए इस संबंध में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *