Monday , 27 July 2026

फतेहाबाद में कुख्यात अपराधी विक्रम भांभू से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में कुख्यात विक्रम भांभू के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं,,,,,,,,विक्रम इलाके में फिर से अपनी दहशत कायम करने की फिराक में था,,,,,,,वहीं मामले में डीएसपी अजैब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को जिला पुलिस ने विक्रम को नशे की तस्करी करने के आरोप में काबू किया था,,,,,,,,उस समय उसके पास से 1 किलो अफीम और 1 अवैध पिस्टल, 1 मेगजीन सहित 14 जिंदा कारतूस बरामद किए थे,,,,,,,,,, उन्होंने बताया कि पूछताछ में विक्रम ने पुलिस को बताया था कि वह यह हथियार एमपी से किसी जगत नाम के व्यक्ति से लाया था,,,,,,,,, पुलिस ने विक्रम की निशानदेही पर हथियार उपलब्ध करवाने वाले जगत को भी काबू कर लिया,,,,,,,,,, वहीं रिमांड अवधि के दौरान ही पुलिस ने आरोपी विक्रम के घर पर रखे 4 और अवैध पिस्टल, 7 मैगजीन तथा 6 जिंदा कारतूस बरामद किए,,,,,,,,,उन्होंने बताया कि पुलिस विक्रम से अबतक 5 अवैध पिस्टल, 8 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है,,,,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल विक्रम भांभू पर फतेहाबाद जिले में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, मारपीट जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मुकद्दमें दर्ज हैं,,,,,,, और विक्रम भांभू एक बार फिर इलाके में अपनी दहशत कायम करने की फिराक में था,,,,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *