Thursday , 10 September 2026

कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने गुरुग्राम के देवीलाल स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

गुरुग्राम, 15 अगस्त(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवीलाल स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने राष्ट्रिय ध्वज फहराने की रस्म अदा की और परेड की सलामी ली। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान परेड टुकड़ी का निरक्षण भी किया।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने इस अवसर पर शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कविता जैन ने मंच से उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए उन वीर जवानों को याद किया जिनकी बदौलत हमें यह आजादी प्राप्त हुई।  कविता जैन ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
कविता जैन ने अपने सम्बोधन में हरियाणा प्रदेश की सरहाना करते हुए कहा कि आजादी में हरियाणा प्रदेश का अहम् योगदान रहा है। वहीं इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मौजूदा सरकार के विकास कार्यों की भी सरहाना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *