चंडीगढ़ 2 मई 2019 :हरियाणा में अब तक 13 बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। इनमें से 3 बार 90 फीसदी, 5 बार 80 फीसदी, 4 बार 70 फीसदी और 1 बार 66 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। 1967 में 67 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा 49 की जमानत जब्त हो गई। यानि 73 फीसदी जमानत नहीं बचा पाए।इसी तरह 1971 में 63 प्रत्याशी उतरे 71 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 1977 में 50 उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा 33 की जमानत जब्त हो गई। इस साल जनता पार्टी की लहर होने के बावजूद सबसे कम 66 फीसदी की जमानत जब्त हुई। इस वर्ष हरियाणा में भारतीय लोकदल पार्टी ने सभी 10 सीटें जीती थी। 991 में 198 ने चुनाव लड़ा 173 जमानत नहीं बचा पाए। 1996 में 294 ने चुनाव लड़ा और 90 फीसदी के साथ 267 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। 1998 में 140 मैदान में उतरे और 111 की जमानत जब्त हो गई। 1999 में 114 ने चुनाव में भाग्य आजमाया लेकिन 81 फीसदी के साथ 93 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इसके बाद 2004 और 2009 में क्रमशः 85 और 88 फीसदी की जमानत नहीं बची। वहीं 2014 में 209 उम्मीदवारों में 89 फीसदी की जमानत जब्त हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
