कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे-44 पर स्थित अमन होटल पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बाइक पर सवार दो युवक, जिनके चेहरे कपड़ों से ढके थे, होटल की पार्किंग और रिसेप्शन पर करीब 25 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फायरिंग के चलते होटल के शीशे और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि होटल मालिक से पूछताछ की गई है, लेकिन किसी प्रकार की पुरानी रंजिश या धमकी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का मानना है कि यह वारदात दहशत फैलाने के मकसद से की गई है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि जाते-जाते बदमाश एक पर्ची भी फेंक गए, जिसमें ‘कौशल चौधरी’ और एक विदेशी नंबर लिखा हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी इस पर्ची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि शाहाबाद क्षेत्र में यह कुछ ही दिनों में दूसरी बड़ी फायरिंग की घटना है। इससे पहले शराब कारोबारी शांतनु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आठ टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
