Tuesday , 3 November 2026

कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे पर इनसो सदस्यों ने बेचे पकोड़े

भाजपा नेताओं द्वारा युवाओं को रोजगार के पीछे नौकरी के पीछे भागने की बजाय पकोड़े बेचने की सलाह का विरोध आज इनसो ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पुराने बस अड्डे पर पकोडे बेचकर किया जिसमें इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी पहुंचे और उन्होंने भी पकोडॉ का स्वाद लिया  इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जुमलों की सरकार बताया और कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ होने से पहले वादा किया था कि वह 2 करोड बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देंगे लेकिन अपनी विफलता छिपाने के लिए वह बेरोजगारों को पकोड़ा बेचने की सलाह देकर पढ़े लिखे युवाओं का अपमान कर रहे हैं
इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंदर खैरा ने कहा कि पकोड़े बेचना एक रोजगार है और पढ़े लिखे बेरोजगार इसे बेचकर पेट पाले भाजपा नेताओं की सलाह पर उन्होंने आज यह पकोड़ा पार्टी की है उन्होंने कहा कि 4 वर्ष बीतने को आए भाजपाइयों ने बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया और अब वह कह रहे हैं कि 70 लाख युवाओं को रोजगार देंगे जो कि सरासर नाइंसाफी है और चार साल वो क्यों सोते रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *