Sunday , 26 July 2026

किसानों के लिए सौगात ले कर आई कड़ाके की ठंड और बरसात

नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके ही ठंड और कोहरे ने जहां लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है तो वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ये ठंड और बरसात अन्नदाता किसानों के लिए सौगात बन कर आई है। किसानों  की माने तो धुंध और बारिश गेहूं की फसल की लिए बहुत लाभदायक है। जितनी ज्यादा ठंड और बारिश पड़ेगी उतना ज्यादा फसल के लिए फायदेमंद होगा और किसानों को भी खुशी होगी क्योंकि ज्यादा ठंड पड़ने से फसल की पानी की जरुरत पूरी होगी और उनकी फसल अच्छे से खिलेगी। 

किसान आंदोलन में दिल्ली गए किसानों की फसलों की देखरेख पीछे से कौन कर रहा है, इसके बारे में बताते हुए किसानों ने कहा कि सब पड़ोसी मिल कर उन किसानों की फसलों का ध्यान रख रहे है। वहीं उन्होंने जानकरी दी कि सब्जी जैसे  गोभी , गाजर और मौसम की सब्जियों के लिए ज्यादा बारिश हानिकारक साबित हो सकती है।  

तो कुल मिलाकर बात ये है कि एक ओर ठंड जहां आम लोगों को रास नहीं आ रही तो वहीं दूसरी ओर यही ठंड का मौसम किसानों के लिए एक बड़ी राहत बन कर आया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *