पंजाब डेस्क: कांग्रेस पार्टी के चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाने के फैसले पर नवजोत सिंह सिद्धू खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि यह पंजाब के लोग तय करेंगे कि आपको 60 विधायक मिलते हैं या नहीं। नवजोत सिंह सिद्धू ने पहले हाईकमान के फैसले के साथ खड़े होने का दावा किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवजोत सिंह सिद्धू ने ये कहा..
नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”पंजाब के लोग तय करेंगे कि आपको 60 विधायक मिलते हैं या नहीं। अगर 60 विधायक नहीं जीत कर आए तो सीएम कैसे बनेगा। एक बात ध्यान से समझ लेने चाहिए कि राजनीति में कुछ भी तय नहीं होता।‘
‘अगर 60 विधायक जीत जाते हैं तो हमारा सीएम बनेगा’
नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, ”अगर 60 विधायक जीत जाते हैं तो हमारा सीएम बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं होता तो फिर कोई और सरकार बनाएगा या फिर अगर किसी को बहुमत नहीं मिलता है तो फिर क्या होगा इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
