Monday , 2 November 2026

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह और सांसद हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना पॉजिटिव, दी ये जानकारी

नेशनल डेस्क: देश में कोराना के कहर से कोई भी नहीं बच पा रहा, नेताओं अभिनेताओं से आम आम आदमी सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह और पंजाब की सांसद और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सुरजेवाला ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सुरजेवाला ने लिखा, ‘आज सुबह मैं कोरोना पॉजिटिव आया हूं। बीते 5 दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया हो, वह खुद को आइसोलेट कर ले और जरूरी सावधानी बरते।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तो वहीं हरसिमरत कौर बादल ने भी ट्वीट और फेसबुक पेज कर इसकी जानकारी दी है। सांसद ने खुद को गांव बादल स्थित अपने ससुराल में एकांतवास कर लिया। सांसद ने अपनी पोस्ट में अपील की कि उनके संपर्क में आने वाले अकाली वर्कर एवं अन्य लोग अपना टेस्ट करवाएं। 

दिग्गविजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटाइन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *