Sunday , 26 July 2026

पानीपत में हरियाणा के मंत्री अनिल विज की कार पर पत्थर फेंके गए

पानीपत,30 मार्च। हरियाणा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर हमला किया गया है। दो युवकों ने ताबड़तोड़ पत्थर बरसाए, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस विभाग और अफसरों में हड़कंप मच गया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज पानीपत में लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वे कार में बैठने लगे, दोनों युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर कार के अगले हिस्से में लगा और शीशा टूट गया।

 

घटना के करीब आधा घंटे तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्थानीय विधायकों ,उपायुक्त व् पुलिस कप्तान सहित  आलाधिकारियों से वार्ता की ,वार्ता के बाद पत्रकारों से रूबरू  होते हुए विज ने पुलिस की सुरक्षा में चूक बताते हुए जाँच करवाने की बात कही , जंहा अनिल विज ने मामले के  आरोपियों  को पिछले दिनों माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैंसले एस सी एक्ट संसोधन से नाराजगी बताई ,वंही पुलिस कप्तान राहुल शर्मा का कहना  फिलहाल जाँच की जा रही हे दोनों आरोपी पानीपत के स्थायी निवासी जिनका नाम अमित व्  दीपक हे जिनपर  नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, वंही बड़ा सवाल  यह है कि जब समाज में वी आई पी भी नहीं।

 

 

पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक कोई शिकायत लेकर आए थे, लेकिन मंत्री विज ने सुनी नहीं। इस बात से नाराज होकर ही उन्होंने पथराव किया। आरोपी युवकों के नाम अमित और दीपक बताए जा रहे हैं और दोनों ही पानीपत के रहने वाले हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *