नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहवे मौके की नजाकत को देखते हुए नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जितिन प्रसाद थे राहुल गांधी के बेहद करीबी
साल 2008 में जितिन प्रसाद भरोसा जताते हुए उन्हें मनमहन सिंह सरकार में केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। जितिन प्रसाद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता था। हालांकि उन्होंने इसे लेकर कोई खुला विरोध नहीं किया था, लेकिन वो लगातार पार्टी से खुश न रहने का संकेत दे रहे थे। बता दें, जितिन प्रसाद काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। वो उन 23 नेताओं में भी शामिल थे जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। प्रसाद यूपी कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी चाहते थे लेकिन उन्हें पार्टी में नजरअंदाज किया जा रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
