Sunday , 26 July 2026

अनिल विज के दिशा-निर्देशों पर हो रहा नालों को अंडर ग्राउंड करने के कार्य, अंबाला छावनी में लगी विकास की झड़ी

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल ने नगर परिषद के अधिकारियो के साथ निर्माणाधीन 144 चौनको के नालो को अंडर ग्राउंड करने के कार्य का निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुड़ बाजार व अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान मंडल प्रधान ने अधिकारियो को निर्माण कार्य को गती देने को कहा। उन्होंने अधिकारियो को समय पर मलबा उठाने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी दुकानदार को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।  मंडल प्रधान ने मेनहोल साथ साथ बनाने के बारे में कहा। कार्य के बाद सफाई और पानी का छिड़काव करने को कहा ताकि धूल मिट्टी से किसी को भी परेशानी न हो।

मंत्री अनिल विज के दिशा निर्देशों पर हो रहा काम

बता दें, मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला छावनी सदर क्षेत्र के 144 चौनको के नालो में सिमेन्टेड पाइप डाल कर अंडर ग्राउंड करने का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर् चलाया जा रहा रहा है। जोकि क्रोस रोड 12 में से क्रॉस रोड 6 तक के नालो को अंडर ग्राउंड किया जा चुका हैं।

मंडल प्रधान ने दी ये जानकारी

निरीक्षण के दौरान मंडल प्रधान ने बताया कि, अम्बाला छावनी में यह गृह मंत्री द्वारा बहुत ही अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है जिससे अम्बाला छावनी निवासियो को मच्छरों , जलभराव , दुर्गंध व सालों पुरानी सीलन की समस्या से निजात मिलेगा उन्होंने बताया कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में विकास की झड़ी लगाकर इस शहर की तस्वीर बदल दी है। स्थानीय निवासियो ने गृह मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अभिकान्त वत्स ने दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *