Sunday , 26 July 2026

कांग्रेस की जीत का जश्न, लड्डू बांटकर किया ख़ुशी का इजहार

तोशाम, 12 दिसंबर : कांग्रेस ब्लॉक प्रधान एडवोकेट हरि सिंह सांगवान सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पांच राज्यों में हुई पार्टी की जीत का जश्न खूब धूमधाम से मनाया। पार्टी की जीत की ख़ुशी में कहीं कार्यकर्ता पटाखे बजाते नजर आए तो कहीं ढोलक की थाप पर झूमते तो कहीं मिठाई से एक दूसरे का मुँह मीठा करते। वहीं तोशाम में भी कांग्रेस पार्टी की जीत की ख़ुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी ख़ुशी का इजहार लड्डू बाँट कर किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वहीं इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस ब्लॉक प्रधान एडवोकेट हरि सिंह सांगवान ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान, मजदूर विरोधी होने का भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने 2014 में सरकार बनने से पहले बड़े बड़े वायदे किए थे जो उन्होंने पूरे नहीं किए जिसका जबाब जनता ने अब उन्हें दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी जनता इनका पूरा हिसाब ले लेगी। अब पांच राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई है। अब आने वाले समय मे हरियाणा प्रदेश में भी जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगें। बात दें पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेहद खुश है और आगे आने वाले लोकसभा चुनवों में भी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *