Sunday , 26 July 2026

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने घग्गर के किनारे पहुंचकर लिया हालात का जायजा

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष एवं पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने घग्गर के किनारे पहुंचकर हालात का जायजा लिया।ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा घग्गर का जलस्तर घट चुका है लेकिन सेक्टर 24-25 के नजदीक पानी के डायवर्जन होने से भूमि कटाव और रिसाव शुरू हुआ है। इस भूमि कटाव के चलते सेक्टर 22 से लेकर 28 के बीच की जो सड़क है उसे 15 से 20 मीटर दूरी पर घग्गर बह रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुप्ता ने कहा प्रशासन देर रात से ही मौके पर मौजूद है और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा मेरी लोगों से अपील है घग्गर किनारे बना हर्बल पार्क पानी में बह चुका है इसलिए इसमें न आए। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा उत्तर भारत में बारिश से तबाही हुई है। हिमाचल की तलहटी में बसे पंचकूला में भी काफी नुकसान हुआ है। गुप्ता ने कहा पंचकूला में 3 लोगों की जान गई है एक दर्जन के करीब पशुओं की भी मौत हुई है।

पंचकूला में एक दर्जन के करीब पल और सड़क मार्ग टूट चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात हुई है और उनसे मिलकर पंचकूला में हुए नुकसान पर जल्द काम शुरू करने का अनुरोध करेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *