Friday , 11 September 2026

सोनू सूद की बहन मोगा से लड़ रही चुनाव, कपिल शर्मा ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

पंजाब डेस्क: पंजाब में आज यानी कि रविवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा की 117 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। राज्य में हो रहे चुनाव में 93 महिलाओं सहित कुल एक हजार 304 उम्‍मीदवार के किस्मत का फैसला आज EVM में बंद हो जाएगा। वहीं इसी बीच जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बॉलीवुड और साउथ के एक्टर सोनू सूद की बहन को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंन मालविका सूद के समर्थन में एक वीडियो भी जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

VIDEO देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://www.facebook.com/watch/?v=666223941170342

सोनू सूद की बहन मोगा शहर से कांग्रेस की उम्मीदवार

बता दें कि मालविका अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं और मोगा शहर से कांग्रेस की उम्मीदवार है। कपिल शर्मा ने समर्थन में जारी किए गए वीडियो के माध्यम से मालविका सूद को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। वीडियो में कपिल कहते हैं क‍ि, सोनू पाजी की वजह से वे जि‍म में कसरत कर रहे हैं। कप‍िल आगे कहते हैं कि आप दोनों भाई-बहन अच्छे-अच्छे काम करते रहें, लोगों की सेवा करते रहें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *