Sunday , 26 July 2026

कनीना सामूहिक दुष्कर्म: वारदात की जगह देखते ही सदमे में आई पीड़िता

रेवाड़ी। कनीना गैंगरेप मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब बीते दिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता सदमे में आ गई और उसकी हालत फिर से बिगड़ गई, जिसके चलते बीती रात पीड़िता को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो कनीना सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़ित छात्रा को स्वस्थ होने के बाद बीते दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन निशानदेही के लिए वारदात स्थल पर लेकर गई पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद पीड़िता फिर से सदमे में आ गई और उसकी हालत बिगड़ गई। रातभर बुखार से तपने के बाद सुबह नॉर्मल हुई है। बहरहाल डॉक्टर्स की टीम पीड़िता के इलाज में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि गत 12 सितंबर रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली छात्रा को कोचिंग जाते समय गांव के ही 2 युवकों ने किडनैप कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद मामला इतना गरमाया की सरकार तक सकते में आ गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लिया तथा रेवाड़ी एसपी का तबादला करने के साथ पुलिस के कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। वहीं इस मामले पर गठित एसआईटी की टीम ने 3 मुख्यारोपियो समेत 8 युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से 2 को जमानत दे दी गई। बाकी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *