लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में महाराजा जस्सा रामगढ़िया के जन्म दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय आयोजित प्रोग्राम में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर सोढ़ी ने लुधियाना में स्किल डेवलपमेंट के लिए 15 लाख रुपए की राशि घोषित की। वहीं शाहकोट में लाली पर हुए दर्ज मामले पर कहा कि चुनाव कमीशन अपना काम कर रहा है और कैंडिडेट को बदलने का कोई विचार नहीं है। क्योंकि कैप्टन साहब ने खुद उन्हें चुना है।
वहीँ बारहवीं क्लास में इतिहास पर फेर बदल पर उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताते हुए कहा कि उनकी तरफ से कोई बदलाव नहीं किया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से दिए गए बयान में कि नशे के कारोबार की बड़ी मछलियां विदेशों में बैठी हैं पर सोढ़ी बोलें की वह इस मामले को लेकर पूरे गंभीर हैं और किसी भी नशा कारोबारी को नहीं छोड़ा जाएगा। इसके ऊपर कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद काम कर रहे हैं और जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
