Saturday , 25 July 2026

एक्टर रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग, BSP सुप्रीमो मायावती पर सुनाया अश्लील जोक

हरियाणा डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा अब विवादों से घिर गए हैं। दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने DGP के नाम शिकायत सौंपी है। इंसाफ संस्था के लोग पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है मामला

दरअसल रणदीप सिंह हुड्डा द्वारा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को लेकर अभद्र व अश्लील शब्द व टिप्पणी के बारे में ये शिकायत है। बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के बारे में अभद्र व अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए एक चुटकुला सुनाया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिससे लोगों में रणदीप सिंह हुड्डा के खिलाफ काफी रोष फैल गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *