यमुनानगर (वीना ) : भ्रष्टाचार को सरकारी नौकरी का अधिकार समझने वाला एक और पुलिस अधिकारी स्टेट विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। खबर हरियाणा के यमुनानगर जिले से हैं जहां पुलिस स्टेशन जठलाना में सहायक उप-नरीक्षक के पद पर तैनात दर्शनलाल को 8 हजार की घूस लेते समय रंगे हाथों दबोच लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरोप हैं कि दर्शन सिंह ने 30 हजार रूपओं की रिश्वत पकड़ते ही एक महीने से गायब महिला और दोनों बच्चों को पेश कर दिया मगर एफ.डी. के दस्तावेज छिपा लिए, और उनके बदले बकाया 10 हजार रूपओं की राशि अदा करने का दबाव बनाया। दर्शन सिंह की इस हरकत से जसबीर इस कदर टूट गया कि उसने स्टेट विजिलेंस को शिकायत कर दी, और फिर विजिलेंस अधिकारियों की देख-रेख में ए.एस.आई. दर्शन सिंह को बकाया दस हजार की बजाए 8 हजार रूपओं में मना लिया गया। और जब दर्शनसिंह ने जसबीर से 8 हजार रुपए की रिश्त पकड़ी तो वह विजिलेंस द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
