Monday , 27 July 2026

कांग्रेस के आरोपों का मंत्री विज ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आज देश भुगत रहा पार्टी द्वारा किए गए बंटवारे का नतीजा

हरियाणा डेस्क: कांग्रेस ने हमेशा से देश में विभाजनकारी नीतियां ही अपनाई है। इनकी ऐसी सोच ने ही देश का बंटवारा किया और इनके किए बंटवारे का नतीजा देश आज तक भुगत रहा है। कुछ इसी तरह के तल्ख शब्दों के साथ हरियाणा के गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के द्वारा किए गए बंटवारे में दुख और दर्द को किया याद

मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के द्वारा किए गए बंटवारे में दुख और दर्द को याद किया। उन्होंने कहा कि, ये कांग्रेस वाले तो खुद को सेक्युलर कहते हैं लेकिन हिंदू- मुस्लमान के नाम पर देश का बंटवारा करवाया। इनके द्वारा किया गया विभाजन आज तक हिंदूस्तान को चैन से रहने नहीं दे रहा है। कभी आंतकवादियों की शक्ल में, कभी हिजाब की शक्ल में देश को तकलीफ देता रहता है। कांग्रेस के द्वारा विभाजन का जो बीज बोया गया, उसी का नतीजा है कि देश ये सब झेल रहा है।

मंत्री अनिल विज ने इस मुद्दे कांग्रेस पर करारा किया पलटवार

बता दें, कांग्रेस के द्वारा ये आरोप लगाए जा रहे थे कि, भाजपा जातपात की सियासत करती है। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने इस मुद्दे कांग्रेस पर करारा पलटवार किया और उनकी विभाजनकारी व दमनकारी नीतियों पर सवाल ही खड़े कर दिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *