Saturday , 25 July 2026

अवैध शराब को लेकर हुई हमले की साजिश, 15-16 युवकों ने ठेकेदार पर किया जानलेवा हमला

अवैध शराब का किस्सा इस कदर बढ़ा कि अंजाम खून खराबे पर जाकर खत्म हुआ। ये सनसनीखेज मामला फतेहाबाद के गांव दैयड़ से सामने आया है। जहां अवैध शराब को लेकर  15 से 16 युवकों ने शराब ठेकेदार और उसके साथियों जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में शराब ठेकेदार की हालत तो गंभीर है जबकि उसके साथ संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब ठेकेदार अनिल और उसके दो अन्य साथी बुरी तरह से घायल। जिन्हें इलाज के लिए हिसार के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आये और शराब ठेके के कारिंदो पर ये जानलेवा हमला कर दिया। 

फिलहाल पुलिस ने मृतक संदीप के शव को कब्जे में ले लिया है। घायल ठेकेदार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले मे आगे की कार्रवाइ में जुट गई है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *