Saturday , 25 July 2026

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मवानी हुए Congress में शामिल, राहुल गांधी की मौजूदगी में ली सदस्यता

नेशनल डेस्क :  सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात विधायक जिग्नेश मवानी आज यानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये दोनों नेता अपने भाषण और युवाजनों में लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। आज ये दोनों दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। दोनों नेताओं ने आईटीओ स्थित शहीद-ए-आजम सिंह पार्क में राहुल गांधी से मुलाकात की। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में जानें जाते हैं कन्हैया कुमार

बता दें कि कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं। उनकी छवि एक तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में रही है। दिल्ली के जेएनयू में कथित देश विरोधी नारेबाजी की वजह से वो चर्चाओं में आए थे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआइ एमएल के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था। 

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *