
हरियाणा डेस्क :- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि “हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन” बनने से प्रदेश में सिविल एविएशन विभाग को एयरपोर्ट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लागू करने और तेजी से पूरा करने में आसानी होगी। इससे हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब के साथ-साथ अन्य सभी हवाई पट्टियों के विकास कार्यों की निगरानी और निरीक्षण के कार्य शीघ्रता से पूरे होंगे। डिप्टी सीएम ने यह जानकारी सोमवार को यहां अपने कार्यालय में “हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन” की वेबसाइट लॉन्च करने के बाद दी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जिनके पास सिविल एविएशन विभाग का प्रभार भी है, ने कहा कि इस वेबसाइट के शुरू होने से हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में सिविल एविएशन विभाग में किए जा रहे विकास कार्यों को दुनिया में कहीं से कोई भी व्यक्ति देख सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने राज्य में एचएडीसी के गठन को सिविल एविएशन के क्षेत्र में अहम बताते हुए कहा कि इसके गठन से हवाई अड्डे के संचालन के लिए उपकरणों और वस्तुओं की खरीद करने में आसानी होगी और काम में तेजी आएगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी तो हवाई अड्डों के विकास के लिए तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट की समीक्षा की जा सकेगी। यही नहीं अब विमानन गतिविधियों के लिए निविदा दस्तावेजों की तैयारी और प्रकाशन आसान होगा।उपयुक्त एजेंसियों के माध्यम से विकास कार्यों का गुणवत्ता नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एचएडीसी के गठन से हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे की मरम्मत, रखरखाव और उन्नयन में सहायता मिलेगी और राज्य में नागरिक उड्डयन क्षेत्र की संस्थागत क्षमता निर्माण भी होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
