Sunday , 13 September 2026

ईंट-पत्थरों से हमला कर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पलवल, 4 जुलाई(सौरभ वर्मा): चार दिन पहले ईंट-पत्थर मारकर दोस्त की हत्था करने वाले आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस बाकी तथ्य जुटाने के प्रयास कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पलवल की तुहीराम कालोनी निवासी संदीप बीती शनिवार रात्रि अपने कुछ दोस्तों के साथ पड़ोस में ही रिटायमेंट पार्टी समारोह में गया हुआ था। जहाँ संदीप ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। रात्रि करीब दो बजे सभी दोस्त पार्टी से वापिस लौट आए और संदीप व उसके एक अन्य दोस्त सन्नी को गीता कालोनी के आसपास छोड़ दिया। जहां पर सन्नी ने संदीप पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया और उसे बैंड-बाजे वाली रेहड़ी में डाल दिया। हमले की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सन्नी ने संदीप पर कई बार ईंट-पत्थरो से हमला किया, जिससे संदीप की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया और अपनी तफ्तीश शुरु कर दी। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे जिसके आधार पर पुलिस ने सन्नी को उसी के घर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही कराकर उसे अदालत में पेश किया। जहां से सन्नी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *