हरियाणा डेस्क: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को वीरवार दोपहर बाद पीजीआईएमएस से वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया। इस दौरान हुई सभी प्रकार की जांच सही निकली और कोई भी गंभीर बीमारी डेरा प्रमुख को नहीं मिली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
बता दें, डेरा प्रमुख को बुधवार शाम को रक्तचाप संबंधी समस्या के बाद पीजीआईएमएस में इलाज के लिए लाया गया। डाक्टरों का पैनल इलाज के लिए तैनात किया गया। वीरवार को सभी प्रकार की जांच हुई, जो नार्मल मिली। हालांकि कोरोना महमारी के दौर में राम रहीम को वीआईपी इलाज की व्यवस्था मिलने पर सवाल जरूर उठे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
