Saturday , 25 July 2026

इस गांव में नहीं पहुँच पाया ”भारत स्वच्छता अभियान”

इंद्री के गांव खजामदा में अतिक्रमण के चलते सड़कों की हालत खराब हो चली है पिछली कई सरकारों से इस गांव की उपेक्षा हो रही है। जगह जगह लगे गंदगी के ढेर सड़कों पर अतिक्रमण गांव की कहानी खुद ब्यान कर रहे है। ग्रामीण दुःखी ,बेबस और लाचार है। दूसरी और इस गांव को विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने आर्थिक मदद दी है जिसके चलते इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लेकिन पिछले 50 वर्षो से विकास की कमी को झेल रहा गांव खजामदा विधायक व सरकार से और मदद की उम्मीद करता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह जगह फैली गन्दगी के कारण कई लोग कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के कारण अपनी जान दे चुके है और कई लोग बीमार चल रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *