हिसार, 27 जुलाई : हिसार में इनसो ने कालेजों मे सीट बढोतरी को लेकर डीएन कालेज में कक्षाओं का बहिष्कार करवा कर रोष प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं की मांग है कि कालेज में बीस प्रतिशत और सीटे बढाई जानी चाहिए। मेरिट वाले छात्रों को एडमिशन दिया जाना चाहिए जिससे एडमिशन को लेकर चल रही धांधली को रोका सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनसो के जिला प्रधान अजय कूंडु ने बताया कि छात्र एडमिशन से वंचित है। इसलिए कालेजों में सीटे बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कालेज में एडमिशन को लेकर चल रही धांधली को रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कालेज के प्राचार्य ने उन्हें तालिबानी कहा है इसलिए कालेज के प्राचार्य उनसे माफी मांंगे।इनसों के अध्यक्ष अजय कूडू ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नही की गई तो सोमवार से लगातार प्रदर्शन किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
