Sunday , 26 July 2026

सिरसा में 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे CM मनोहर लाल, पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने स्वागत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2 दिवसीय दौरे पर हेलिकॉप्टर से सिरसा पहुंचे। पुलिस लाइन में सीएम का स्वागत पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने किया। सीएम के साथ वह बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने से पहले उनके रूट और कार्यक्रम स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री के साइक्लोथॉन में शामिल होने के लिए जिले भर के 10 हजार लोगों की ओर से रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। हरियाणा में यह कार्यक्रम समाज में फैल रही नशे जैसी सामाजिक बुराई को रोकने तथा लोगों में जागरूकता लाने के मकसद से किया जा रहा है। साइक्लोथॉन के लिए अभी तक दस हजार से अधिक का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।


About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *