Friday , 11 September 2026

पुल पर गन्ने से भरी ट्राली पलटने से लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

पश्चिमी यमुना नहर पुल पर गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची जिस कारण लोगों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार करनाल से यमुनानगर राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों की अधिकता के कारण इस सड़क पर पहले से ही काफी भीड़ रहती है और गन्ने से लदे ट्राले के पलट जाने के कारण सड़क ब्लॉक हो गई। जिस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बंद हो जाने से लोग परेशान हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाद में पुलिस ने बड़ी मुश्किल से गन्ने की ट्राली को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु करवाया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *