बिना अपराध जेल जा रहे लोग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ। वैसे तो जेल के नाम पर आम इंसान तो क्या बड़े से बड़े अपराधी भी एक बार कांप जाते हैं। लेकिन इन दिनों उत्तर प्रदेष में लोग अर्जियां लगाकर जेल जाने और लाॅकअप में बंद होने के लिए गुहार लगा रहे हैं। ऐसा लोग पिकनिक मनाने या एंज्वाॅयमेंट के लिए नहीं बल्कि कुंडली में बन रहे ‘जेल योग’ से होने वाले दुष्परिणामों को कम करने के लिए कर रहे हैं। वैसे तो हम सभी कुंडली में अगर कोई दोष निकल आए तो लोग उसे दूर करने के लिए हर एक प्रयास करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में लोग कुंडली में दोष को कम करने के चलते अपनी मर्जी से सलाखों के पीछे जा रहे हैं और वो भी बिना कोई अपराध किए। एक अंग्रेली अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का मानना है कि अगर वो जेल में कुछ समय बिताएंगे, तो उनके कुंडली दोष ठीक हो जाएंगे.
गोमती नगर के रहने वाले रमेश ने मई में 24 घंटे जेल में गुजारे। इस पर उन्होंने कहा कि मेरी कुंडली देखने के बाद हमारे ज्योतिषी ने कहा कि मेरी कुंडली में जेल योग है। जो कि मुझे आगे जाकर बड़ी समस्या में डाल सकता है। जेल योग के प्रभाव को मिटाने के लिए ज्योतिषी ने मुझे बिना किसी अपराध के कुछ समय जेल में बिताने की सलाह दी थी। रमेश कई और शख्स भी बिना किसी अपराध के जेल गए थे। लोगों ने जिला प्रशासन को अपनी कुंडली की एक कॉपी के साथ एक एप्लीकेशन दी थी। उसके पेपर्स की जांच के बाद, उन्हें पुलिस थाने के लॉक-अप में 24 घंटे गुजारने की अनुमति दे दी गई। वहीं उसके ज्योतिषी ने उससे जेल के सभी नियम-कानूनों का पालन करने को कहा था।
लखनऊ के जिला कलेक्टर कौशल राज शर्मा का इस संबंध में कहना है कि उन्हें इस तरह की 24 अर्जियां मिली हैं। लोग हमसे गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें 24 से 48 घंटे का समय जेल में रहने के लिए दिया जाए। लेकिन ऐसा कोई भी कानूनी प्रावधान नहीं है कि हम किसी भी व्यक्ति को बिना किसी अपराध के लॉकअप में डाल सकें। हालांकि हम धार्मिक आधार पर इस तरह की गुजारिश करने वालों लोगों को परमिट दे रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
