हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अब यह मानने लगे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया जन उपयोगी तथा कारगर है। हुड्डा ने दो दिन पहले एक प्रेस कान्फ्रेंस में अपने पुराने दावों से यू-टर्न लेते हुए कहा है कि वे डिजिटलाइजेशन के खिलाफ नहीं हैं और यह बहुत ही शानदार प्रक्रिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुदेश कटारिया ने कहा कि कुछ दिन पहले तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहा करते थे कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह डिजिटलाइजेशन को खत्म कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार द्वारा आरंभ किए गए जन उपयोग के सभी पोर्टल बंद कर देंगे। अब हुड्डा कह रहे हैं कि उन्होंने सभी पोर्टल बंद करने की बात कभी नहीं कही, बल्कि यह कहा कि कुछ पोर्टल बंद करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल के अंत्योदय महासम्मेलन में स्वयं गिनवाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार एक दर्जन योजनाओं-परियोजनाओं के लाभ में पूरे देश में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। उसका नाम सुनना भी लोग पसंद नहीं करते।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
