हिमाचल में सीएम पद को लेकर सियासत गर्मा गई है। शिमला के पीटरहॉफ में शुक्रवार को फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल-जयराम के समर्थकों ने पीटरहॉफ के बाहर दोनों पर्यवेक्षकों की गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने उनके सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। गौर रहे रहे कि संघ कार्यालय में डेढ़ घंटे तक मंत्रणा करने के बाद बीजेपी पर्यवेक्षक निर्मला सीता रमण व नरेंद्र सिंह तोमर पीटरहॉफ पहुंचे थे। जहां समर्थकों ने नारेबाजी कर दी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में किसी के नाम पर भी सहमति नहीं बन पाई है। अब यह फैसला खुद संसदीय बोर्ड लेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
