Sunday , 13 September 2026

हरियाणा रोड़वेज की बस में तोडफ़ोड़ कर लूटा कैश।चालक ने बनाया आरोपी युवक का वीडियो !

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलवल :- पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस का शिशा तोडऩे का विरोध किया तो एक युवक मारपीट कर परिचालक से नगदी लेकर फरार हो गया। कैंप थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के परिचालक नारनौल निवासी पुरोषातम व चालक सुंदरलाल बस को लेकर बल्लभगढ व पलवल से सवारी लेकर चले थे। लेकिन बस जब किठवाड़ी पुल के पास पहुंची। तो बस के आगे एक लडक़ा खड़ा हो गया और शिशे को तोडऩे लगा। उन्होंने जब उसे पकडऩे का प्रयास किया। तो वह खिडक़ी के शिशे को तोडक़र भागने लगा। बस चालक ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली।

उदयभान, प्रभारी कैंप थाना पलवल

जब परिचालक पुरोषातम उसे पकडऩे का प्रयास करने लगा तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसके हाथ से मशीन व उसके पास मौजूद कैश को लूटने का प्रयास किया। पीडि़त ने मशीन को तो लूटने से बचा लिया लेकिन आरोपी कैश को लूटकर फरार हो गया। जिसके बाद वह और बस चालक पुलिस के पास पहुंचे और चालक द्वारा की गई रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दे दी। पुलिस ने बस के परिचालक पुरोषातम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान मारपीट कर कैश लूटने व सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में केश दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रिकॉर्डिग के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *