पलवल कैंप थाना के अंर्तगत में हत्या का मामला सामने आया है,,जहां बीती रात अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई,,, पुलिस ने मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है,,, चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह ने बताया कि इस्लामाबाद निवासी दुलीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पडोसी देवीदयाल के घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम था,,, जिसमें उसका भाई श्रवण भी गया था,,, जब देर रात तक श्रवण घर नहीं पहुंचा,,, तो वे देवीदयाल के घर पहुंचे और वहां उन्होंने श्रवण के बारे में उनसे पूछा,,, तो उन्होंने कहा कि श्रवण और उसके भाई राजू की पत्नी चम्पा को उन्होंने अपने घर में बांध कर रखा हुआ है। जिन्हे वह सजा देंगे। जिसके बाद वह जबरदस्ती देवीदयाल के घर में घुस गए और वहां उन्होंने देखा कि श्रवण घर के अंदर मृत अवस्ता में पड़ा हुआ था और उसके शव को डंडो से पीटा जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,,और पुलिस मामले की आगे की जाँच में जुट गई है और शव का पलवल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है,,,
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
