हरियाणा के पलवल जिले में भी यमुना का पानी ओवरफ्लो होने से परेशानियां फिर बढ़ गई हैं हालात ये हैं कि, चांदहट पुलिस थाना डूब गया। वहीं 14 गांवों में पानी घुस गया है। यहां मकान भी पानी में गिर गया। वहीं स्कूल की बिल्डिंग गिर गई। पलवल में 50KM इलाके में पानी फैल गया है। इसे देखते हुए 2 फीडर की बिजली काट दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऐसे हैं हालात..
वहीं घग्गर में बांध टूटने से सिरसा व फतेहाबाद में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। रात को सिरसा में घग्गर नदी का बांध रात 10 बजे मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया। नारनौल में 1-1 एमएम और नूंह के मंडोकला में 0.5एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कई अन्य जिलों में मौसम खराब है।
राज्य में अंबाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत और कैथल जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
फतेहबाद में चांदपुरा के पास घग्घर नदी टूट गई है। रतिया क्षेत्र में कई जगह पानी ओवरफ्लो है, रंगोई नाला भी 2 जगह टूटा है। प्रशासन ने फतेहाबाद के 3 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
इस बीच पानी से हुई तबाही झेल रहे यमुनानगर में सुबह एक बार फिर 5 एमएम बारिश हुई। यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश से हथिनी कुंड बैराज में पानी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। सुबह रोहतक में 1 एमएम, महेंद्रगढ़ व
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
