Friday , 28 August 2026
अभय सिंह चौटाला

हिसार में अभय चौटाला का हुड्डा पर हमला, बोले- ‘कांग्रेस आपसी लड़ाई में उलझी, BJP की मदद कर रही|

हिसार: इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं और पार्टी के कुछ नेता भाजपा की मदद करने में लगे हुए हैं।

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के लोग लगातार इनेलो से जुड़ रहे हैं, जबकि विपक्ष अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रहा। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पानी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के पानी के मुद्दे पर इनेलो ने सबसे पहले लड़ाई लड़ी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार के सामने अपनी मांग रखी थी और जरूरत पड़ने पर पंजाब के रास्ते बंद करने की चेतावनी भी दी थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पानी के मुद्दे पर मजबूती से पैरवी नहीं की।

पेंशन और बिजली बिल को लेकर सरकार पर हमला

इनेलो प्रमुख ने बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने और बिजली के बढ़े हुए बिलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा बुजुर्गों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है।

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार में बड़े फैसले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रभाव में लिए जा रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर भी सवाल

अभय चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे हैं और पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से कथित तौर पर धमकियां मिलने वाले लोगों को लेकर भी सवाल पूछे।

सफाई कर्मचारियों की मांग विधानसभा में उठाने का ऐलान

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए और ठेका प्रथा को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।

वहीं, अभय चौटाला ने दीपेंद्र हुड्डा के एक बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *