चंडीगढ़,15 फरवरी। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के दूसरे बैच में 119 भारतीयों को जबरन वापस भेजा जा रहा है। यह विशेष उड़ान आज (15 फरवरी) शनिवार रात 10 बजे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। डिपोर्ट किए गए लोगों में पंजाब के 67 और हरियाणा के 33 नागरिक शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे मुलाकात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचकर डिपोर्ट किए गए पंजाबियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वे उनकी समस्याओं और अमेरिका में हुए व्यवहार को लेकर बातचीत करेंगे।
16 फरवरी को आएगा दूसरा बैच
जानकारी के अनुसार, यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। 16 फरवरी, यानी रविवार को भी एक और विशेष उड़ान रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी, जिसमें 157 भारतीयों को वापस भेजा जाएगा।
5 फरवरी को हथकड़ी-बेड़ियों में भेजे गए थे भारतीय
इससे पहले 5 फरवरी को अमेरिकी एयरफोर्स के ग्लोबमास्टर विमान के जरिए 104 भारतीयों को अमृतसर डिपोर्ट किया गया था। उस दौरान यात्रियों के हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डाली गई थीं, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इस बार इन भारतीयों को किस तरीके से भेजा जाएगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
