Monday , 27 July 2026

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी सहित सात लोगों पर मामला दर्ज

16 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के गांव जांडली में 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का अपहरण अप्रैल माह में किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के चाचा की शिकायत पर गांव के ही युवक सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों में एक महिला भी शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के चाचा ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव का रहने वाला सुरेश नामक युवक उसकी भतीजी को डरा धमका कर ब्लैकमेल करके घर से भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसमें सुरेश के परिवार के लोगों ने भी उसका साथ दिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश सहित परिवार के 7 लोगों पर 376,363,366,506,120,34 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि पुलिस की ओर से युवती के आज 164 के बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *