नेशनल डेस्क- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज यानि 17 सितंबर को 71वां जन्मदिन है, और इसे खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी तो समर्पण सेवा के रुप में मना रही है। वहीं, सरकार के मंत्री भी कुछ न कुछ अच्छा करके जनता को फायदा पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें, पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लिए 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिससे वहां लाखों परिवारों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल मेडिकल यूनिट आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं। साथ ही इन पर तैनात कर्मचारी प्रदेश के लोगों के घर-घर जाकर उन्हें निशुल्क चिकित्सा उपचार दवा उपलब्ध कराएंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना करते वक्त केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
Read More Stories:
- कोरोना के बाद देश में मंडराया रहस्यमयी बुखार का खतरा, अब तक इतने लोगों की जा चुकी जान
- कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी,24 घंटे में दर्ज हुए इतने नए मामले
इन मोबाइल यूनिट से किया गया कोविड-19 का टेस्ट
इसी के साथ बता दें, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इससे पहले भी अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजे थे। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट से अभी तक 6 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त में जांच दवाई उपलब्ध हो चुकी है। अनुराग ठाकुर का दावा है कि अगले 5 साल में वह इन 32 मोबाइल यूनिट के माध्यम से 21 लाख लोगों तक मुफ्त में जांच दवा की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

उन्होने बताया कि, मोबाइल यूनिट में लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी केएफटी, शुगर ग्लूकोस हेपेटाइटिस बी हेपेटाइटिस सी, जैसे अलग-अलग 40 टेस्ट उनकी दवाएं मौजूद रहती हैं। कोरोना के दौरान इन मोबाइल यूनिट से कोविड-19 का टेस्ट भी किया गया। अनुराग ठाकुर का कहना है कि इन मोबाइल यूनिट के 65 फीसदी लाभार्थी महिलाएं बुजुर्ग हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
