Thursday , 10 September 2026

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू को बताया जोकर

3 मई 2019 अम्बाला : कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर करारा हमला बोला और सिद्धू को सर्कस के जोकर की संज्ञा दी। बता दे, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अम्बाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दृष्टिहीनों का मजाक उड़ाने पर अनिल विज ने सिद्धू पर पलटवार किया और सिद्धू को कांग्रेस का जोकर बताते हुए कहा कि जोकर तो जोकर होता है वो कोई इंसानों वाली हरकत नहीं करता। वहीं सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को जोक और भाजपा को खून चूसने वाली सरकार कहे जाने पर अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि जो कभी भाजपा के गीत गाते नहीं थकता था आज कांग्रेस की सर्कस में चला गया है। अनिल वज यहीं नहीं रुके सिद्धू पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब जैसे उनका रिंगमास्टर आदेश देता है, ये वैसे नाचता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने पर केबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसे कांग्रेस का रिश्तेदार करार दिया है।

इतना ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला द्वारा भाजपा के देश तोड़ने वाले ब्यान पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी ,अनिल विज ने कहा कि देश तोड़ने का काम कांग्रेस ने किया है सुरजेवाला तो बच्चा है इसे क्या पता?

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *