हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ से 10 मिनी बस-एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस के ड्राईवर्स को मरीजों की सेवा करने की हिदायत भी दी है। पंचकूला और अम्बाला जिला के लिए 5-5 एम्बुलेंस रवाना की हैं। पूरी हरियाणा में ऐसी 110 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान सीएम ने कहा कि, एंबुलेंस से गम्भीर मरीजों को शीघ्र अस्पताल तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। हर एम्बुलेंस में 4 बैड समेत 2 ऑक्सीजन सिलेंडर भी रहेंगे। फर्स्ट-एड का सामान भी सभी एम्बुलेंस में मौजूद है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
