अंबाला | 07 जुलाई 2025 : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तान को “झूठ बोलने का कारखाना” कहा, बल्कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के खिलाफ हो रहे व्यवहार पर भी खुलकर अपनी नाराज़गी जताई। इसके साथ ही राहुल गांधी पर भी उन्होंने तीखे सवाल दागे। वहीं, अंबाला में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने सख्त रुख अपनाया और अंत में एक फिल्मी गीत गुनगुना कर सियासी माहौल को हल्का भी कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“पाकिस्तान झूठ बोलने का कारखाना है” – अनिल विज का बड़ा हमला
ऊर्जा मंत्री ने करगिल युद्ध का ज़िक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा युद्ध में झूठा प्रचार किया है। उन्होंने बताया कि जिस पाक सैनिक शेरखां को पाकिस्तानी सेना ने पहचानने से मना कर दिया था, आज उसी को श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान अपनी सच्चाई खुद उजागर कर रहा है। विज बोले, “ये साबित करता है कि पाकिस्तान उस समय भी झूठ बोल रहा था और आज भी उसी झूठ की पुष्टि कर रहा है।”
“हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना विरोध नहीं तो और क्या?” – महाराष्ट्र पर तीखी टिप्पणी
महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे कथित हमलों पर भी विज ने ठाकरे गुट को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “हिंदी बोलने वालों को थप्पड़ मारना, दुकानें तोड़ना और प्रदेश से निकल जाने को कहना क्या केवल विरोध है?” उन्होंने पलटवार करते हुए पूछा कि अगर मराठी थोपना ठीक है, तो क्या संस्कृत की भगवद गीता या अरबी की कुरान भी महाराष्ट्र में बैन कर दी जाएंगी?
“राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेशों के अपराध क्यों नहीं देखते?”
बिहार में हुई खेमका हत्याकांड पर राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए विज ने कहा, “राहुल गांधी केवल भाजपा शासित प्रदेशों को टारगेट करते हैं। उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहे अपराध क्यों नहीं दिखाई देते?” उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार मामले में कार्रवाई कर रही है, लेकिन राहुल गांधी की चुप्पी बाकी राज्यों पर सवाल खड़े करती है।
“बाहर की दवाएं लिखना बर्दाश्त नहीं” – विज का बड़ा एक्शन
अंबाला के सिविल अस्पताल के हार्ट सेंटर में डाक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने पर विज ने सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने आदेश दिया कि हर मरीज का सिविल अस्पताल कार्ड बने ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का पूरा लाभ मिले। विज ने साफ कहा, “यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
“कस्में वायदे प्यार वफा…” – राजनीति के बीच गुनगुना गए विज
सभी राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर टिप्पणियों के बाद अंत में अनिल विज ने अपने अंदाज़ में माहौल हल्का कर दिया। अंबाला के सदर बाजार टी-प्वाइंट पर उन्होंने अपने मित्रों संग पुराना फिल्मी गाना “कस्में वायदे प्यार वफा सब, बाते हैं बातों का क्या…” गुनगुनाया, जिससे माहौल में हल्की मुस्कान भी देखी गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
