Sunday , 26 July 2026

सपना के ठुमकों पर गई एक की जान और कई लोग हुए जख्मी

बेगूसराय 16 नवम्बर : बिग बॉस से चर्चा में रही हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के डांस का नशा लोगो में किस कदर चढ़ता है ये हम सब जानते है। वीरवार रात बिहार के बेगूसराय में छठ के मौके पर सपना चौधरी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सपना चोधरी को देखने की होड़ में हज़ारो लोगो का हजूम इकठ्ठा हो गया ।भीड़ इतनी ज्यादा थी कि देखते ही देखते कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया।हंगामा इतना बढ़ गया कि लोगो ने भीड़ में एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार हंगामा इतना बड़ गया की भीड़ में भगदड़ मच गयी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई घायल बताये जा रहे है। हंगामे के कारण कार्यक्रम महज दो गानों के बाद ही स्थगित कर दिया गया।बता दें भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस बल का भी प्रयोग किया गया।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *