Sunday , 26 July 2026

अंबाला में BSP की महा-प्रदर्शन रैली

अंबाला – आज बहुजन समाज पार्टी ने मायावती को राज्यसभा में न बोलने दिए जाने के विरोध में महाप्रदर्शन रैली की जिसमे पार्टी के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. मेंघराज सिंह , प्रदेश प्रभारी नरेशसारन व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रभारी मेघराज सिंह ने कहा कि बसपा देश व प्रदेश से जब तक भाजपा को उखाड़ नही फेंकेगी तब तक चैन से नही बैठेगी।
पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा से इसलिए इस्तीफा दे दिया था क्यूंकि उन्हें राज्यसभा में बोलने का समय कम दिया गया था और भाजपा ने उनके बोलने के दौरान कई बार विरोध जताया था जिसको लेकर अंबाला में आज बहुजन समाज पार्टी ने महाप्रदर्शन रैली की जिसमे बसपा के हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. मेंघराज सिंह , प्रदेश प्रभारी नरेशसारन व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने हिस्सा लिया। इस दौरान मेघराज सिंह ने कहा कि मायावती यूपी में दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को उठाना चाहती थी लेकिन भाजपा नेताओ ने उन्हें बोलने नही दिया व कम समय भी स्पीकर ने दिया जिसके कारण उन्होंने राज्यसभा सिट से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वो अपने लोगो की आवाज भी यदि नही उठा सकती तो इस पद का क्या लाभ वो जनता के बीच मायावती की बात को रख रहे हैं।
बसपा के हरियाणा, पंजाब और चण्डीगढ़ के प्रभारी मेघराज सिंह ने कहा कि जब तक बसपा देश व प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ नही फेंकेगी तब तक वो चैन से नही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा जनता के बीच जाएगी और लोगो को जागरूक करने का काम भी करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *